अंग्रेजी वर्णमाला रिजनिंग

angreji varnmala quiz for ssc, vyapam

🔤 अंग्रेजी वर्णमाला (English Alphabet)

अंग्रेजी वर्णमाला में कुल 26 अक्षर (A से Z) होते हैं। प्रत्येक अक्षर का एक निश्चित क्रमांक (Position) होता है—
👉 A का स्थान 1 और Z का स्थान 26 होता है।


📌 इस टॉपिक में क्या पूछा जाता है?

इस अध्याय में सामान्यतः निम्न प्रकार के प्रश्न आते हैं:

  • किसी अक्षर का क्रमांक (Position) बताना
  • दिए गए क्रमांक से अक्षर पहचानना
  • अक्षरों के बीच दूरी (Gap) निकालना
  • किसी अक्षर के आगे/पीछे वाले अक्षर (Next/Previous)
  • Alphabet series और pattern based questions

📊 Alphabet Positions (अक्षरों के क्रमांक)

अक्षर (Letter)क्रमांक (Position)अक्षर (Letter)क्रमांक (Position)अक्षर (Letter)क्रमांक (Position)
A1J10S19
B2K11T20
C3L12U21
D4M13V22
E5N14W23
F6O15X24
G7P16Y25
H8Q17Z26
I9R18

🧠 याद रखने की आसान ट्रिक (Trick)

👉 CFILORUX

C F I L O R U X
3 6 9 12 15 18 21 24

🔹 यह ट्रिक हर 3rd अक्षर का पैटर्न दिखाती है, जिससे आप बाकी अक्षरों के स्थान आसानी से निकाल सकते हैं।


⚡ Quick Tips

  • Alphabet को दो भागों (A–M, N–Z) में याद करें
  • A=1, Z=26 याद रखें, बाकी बीच के अपने आप समझ आ जाएंगे
  • रोज़ 2–3 मिनट practice करें, speed और accuracy दोनों बढ़ेंगे

🔤 अंग्रेजी वर्णमाला प्रैक्टिस क्विज (English Alphabet Practice Quiz )

📚

📚

📚


1. अंग्रेजी वर्णमाला में बाएँ से 8वें अक्षर और दाएँ से 7वें अक्षर के बीच कितने अक्षर हैं?

(a) 7
(b) 11
(c) 8
(d) 9
उत्तर: (c) 8


2. दिए गए प्रश्न का उत्तर दें: यदि अंग्रेजी वर्णमाला को उल्टे क्रम में लिखा जाए, तो कौन-सा अक्षर बाएँ से 14वाँ होगा? (CRPF 2023)

(a) K
(b) H
(c) J
(d) I
उत्तर: (a) K


3. यदि अंग्रेजी वर्णमाला में से उन सभी अक्षरों को हटा दिया जाए जो अपनी संख्या के स्थान पर आते हैं, तो नई श्रृंखला में 11वें स्थान पर कौन-सा अक्षर होगा? (UP VDO 2018)

(a) P
(b) R
(c) S
(d) T
उत्तर: (b) R


4. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प अंग्रेजी वर्णमाला में बाएँ से 15वें अक्षर के दाएँ से आठवाँ है? (RRB NTPC 2021)

(a) O
(b) V
(c) W
(d) U
उत्तर: (d) U


5. अंग्रेजी वर्णमाला में दाएँ से इकतीसवाँ अक्षर और बाएँ से सोलहवाँ अक्षर के बीच कौन-सा अक्षर है?(UKPSC 2022)

(a) J
(b) K
(c) L
(d) O
उत्तर: (b) K


6. अंग्रेजी वर्णमाला में दाएँ ओर से 13वें स्थान पर कौन-सा अक्षर आएगा? (MP Police 2022)

(a) O
(b) M
(c) L
(d) N
उत्तर: (c) L


7. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला में बाएँ से छठे अक्षर के दाएँ 14वाँ अक्षर है? (SSC MTS 2023)

(a) R
(b) P
(c) W
(d) T
उत्तर: (b) P


8. यदि अंग्रेजी वर्णमाला में सम संख्या पर आने वाले सभी अक्षरों को (4 के गुणकों को छोड़कर) हटा दिया जाए, तो नई वर्णमाला में 13वें स्थान पर कौन-सा अक्षर आएगा? (UPSSSC 20218)

(a) O
(b) P
(c) Q
(d) R
उत्तर: (c) Q


9. यदि अंग्रेजी वर्णमाला को उल्टे क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो आरम्भ और अंत से 3rd आने वाले दो स्थानों के बीच का अंतर क्या होगा?(UP ASI 2021)

(a) 6
(b) 12
(c) 16
(d) 20
उत्तर: (c) 16


10. यदि अंग्रेजी वर्णमाला को उल्टे क्रम में लिखा जाए, तो कौन-सा अक्षर बाएँ से 13वें अक्षर के दाएँ से 5वाँ होगा? (RRB NTPC 2021)

(a) J
(b) L
(c) I
(d) K
उत्तर: (b) L


11. दी गई श्रृंखला पर आधारित प्रश्न: (HSSC 2021)

ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZ
यदि A ↔ Z, B ↔ Y … इसी प्रकार अदला-बदली हो, तो दाएँ से 13वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
(a) L
(b) O
(c) M
(d) N
उत्तर: (c) M


12. यदि अंग्रेजी वर्णमाला को उल्टे क्रम में लिखा जाए, तो कौन-सा अक्षर बाएँ से 9वें अक्षर के दाएँ से दूसरा है? (RRB NTPC 2022)

(a) R
(b) I
(c) K
(d) P
उत्तर: (c) K


13. यदि अंग्रेजी वर्णमाला को विपरीत क्रम में लिखा जाए, तो O के दाएँ से 12वाँ अक्षर क्या है? (RRB NTPC 2021)

(a) C
(b) A
(c) B
(d) E
उत्तर: (a) C


14. यदि अंग्रेजी वर्णमाला को उल्टे क्रम में लिखा जाए, तो अक्षर M के बाएँ ओर 5वाँ अक्षर कौन-सा होगा? (UP Police 2020)

(a) G
(b) H
(c) S
(d) R
उत्तर: (d) R


15. यदि अंग्रेजी वर्णमाला को विपरीत क्रम में लिखा जाए, तो दाएँ से 10वें अक्षर के बाएँ 10वाँ अक्षर कौन-सा होगा? (BOB PO 2010)

(a) S
(b) V
(c) T
(d) G
उत्तर: (c) T


16. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के प्रथम अर्द्धांश (A–M) के अक्षरों को विपरीत क्रम में लिखा जाए, तो दाएँ से 15वाँ अक्षर कौन-सा होगा? (PNB Clerk 2008)

(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
उत्तर: (b) B


17. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के प्रथम अर्द्धांश (A–M) के अक्षरों को विपरीत क्रम में लिखा जाए, तो बाएँ से 10वाँ अक्षर कौन-सा होगा? (SBI PO 2011)

(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
उत्तर: (d) D


18. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के दूसरे भाग (N–Z) को उल्टे क्रम में लिखा जाए, तो दाएँ से 15वाँ अक्षर कौन-सा होगा? (DP Constable 2020)

(a) M
(b) L
(c) K
(d) J
उत्तर: (c) K


19. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के पहले भाग और दूसरे भाग दोनों को उल्टा कर दिया जाए, तो बाएँ से 12वें अक्षर के दाएँ 7वाँ अक्षर कौन-सा होगा? (CISF Head Constable 2023)

(a) S
(b) U
(c) R
(d) T
उत्तर: (b) U


20. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के पहले भाग और दूसरे भाग दोनों को उल्टा कर दिया जाए, तो बाएँ से 11वें अक्षर के दाएँ 7वाँ अक्षर कौन-सा होगा? (SSC Steno 2020)

(a) S
(b) U
(c) V
(d) T
उत्तर: (a) S


Thank You !

Share To Care

Leave a comment