छत्तीसगढ़ सामान्य जानकारी
जय जोहार! संगवारी हो, “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” ए गोठ ला सिरतोन म बदले बर छत्तीसगढ़ के पढ़इया लईका मन ला काबिल अफसर बने ला परही।
अगर तुमन छत्तीसगढ़ म रहिके छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के सपना देखत हव, त सही जगा आ गें हव।
इहाँ तुमन ला CGPSC Prelims, Mains अउ Current Affairs के जरूरी नोट्स, सवाल अउ रणनीति मिलही — एकदम आसान हिंदी म।
तो मित्रों शुरू करते हैं शुरू से : बोले तो छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी जो हर एक छत्तीसगढ़िया को पता होना चाहिए फिर अगर आप जैसे CGPSC की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों और छत्तीसगढ़ और साथ ही देश के भविष्य को तो जरूर पता होना ही चाहिए।
छत्तीसगढ़ का जन्म : छत्तीसगढ़ का निर्माण
छत्तीसगढ़ का निर्माण 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर भारत के 26वें राज्य के रूप में हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत इसे मान्यता मिली। रायपुर को इसकी राजधानी बनाया गया और अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने। यह राज्य अपनी विशिष्ट जनजातीय संस्कृति के लिए जाना जाता है।
छत्तीसगढ़ का इतिहास प्राचीन और समृद्ध है, जिसे ‘दक्षिण कोसल’ के रूप में जाना जाता था और इसका उल्लेख रामायण व महाभारत में भी है। 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर यह भारत का 26वां राज्य बना। प्राचीन काल में यहाँ सरभपुरीय, पांडुवंशी और सोमवंशी शासकों का राज था, जिसके बाद कलचुरियों ने रतनपुर से लंबा शासन किया।
छत्तीसगढ़ के इतिहास के प्रमुख चरण:
- प्राचीन काल: छत्तीसगढ़ का क्षेत्र रामायण काल में दक्षिण कोसल कहलाता था। भगवान राम ने अपने वनवास का लंबा समय यहाँ बिताया और माता कौशल्या की जन्मस्थली चंदखुरी यहीं स्थित है। बौद्ध अवदान शतक के अनुसार गौतम बुद्ध भी यहाँ आए थे।
- पाषाण काल: रायगढ़ जिले के सिंघनपुर, कबड़ा पहाड़, और कर्मागढ़ में प्रागैतिहासिक कालीन आदिवासी शैल चित्र मिले हैं, जो मानव इतिहास के प्राचीन साक्ष्य हैं।
- मध्यकाल (राजवंश): इस क्षेत्र पर 6ठी से 12वीं शताब्दी के बीच सरभपुरीय, पांडुवंशी, सोमवंशी, कलचुरी और नागवंशी शासकों का वर्चस्व रहा। कलचुरियों ने 980 से 1791 ईस्वी तक शासन किया।
- मराठा और ब्रिटिश शासन: 18वीं शताब्दी में मराठों ने रतनपुर पर कब्ज़ा किया। 1845 में, छत्तीसगढ़ ब्रिटिश नियंत्रण में आ गया और रायपुर को क्षेत्रीय मुख्यालय बनाया गया।
- आधुनिक काल और गठन: 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़, 26वें राज्य के रूप में सामने आया, जो अब देश के प्रमुख संसाधन-संपन्न और विकसित राज्यों में से एक है।
| गठन | 1 नवंबर, 2000 |
| क्षेत्रफल | 1,35,192 वर्ग किमी. |
| कुल ज़िले | 33 |
| राज्य का प्राचीन नाम | दक्षिण कोसल |
| राज्य की आकृति | समुद्री घोड़ा (हिप्पोकैंपस) |
| उच्च न्यायालय | बिलासपुर (देश का 19वाँ) |
| साक्षरता दर | 71.04% |
| राजकीय प्रतीक वाक्य: | विश्वसनीय छत्तीसगढ़ |
| राजकीय पशु: | वन भैंसा |
| राजकीय पक्षी: | पहाड़ी मैना |
| राजकीय वृक्ष: | साल |
छत्तीसगढ़ संबंधी सामान्य जानकारी
- राज्य का नाम – छत्तीसगढ़
- राज्य का प्राचीन नाम – दक्षिण कोसल
- राज्य की स्थापना – 1 नवंबर, 2000 (देश का 26वाँ राज्य)
- छत्तीसगढ़ मध्यप्रांत का एक संभाग बना – 1862 में
- राज्य की राजधानी – रायपुर
- राज्य की आकृति – सी. हार्स (समुद्री घोड़े) के समान
- राज्य गठन हेतु अधिनियम – मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2000
- राज्य निर्माण का समय – 9वीं पंचवर्षीय योजना (1997-2002)
- राज्य की राजकीय भाषा – छत्तीसगढ़ी (स्वीकृति 28 नवंबर, 2007 को)
- राज्य की विधायिका – एकसदनात्मक (विधानसभा)
- राज्य में राज्यसभा सीट – 5
- राज्य में लोकसभा सीटें – 11
- राज्य में विधानसभा सीटें – 90
- राज्य का उच्च न्यायालय – बिलासपुर (देश का 19वाँ उच्च न्यायालय)
- राज्य में रेलवे ज़ोन – दक्षिण–पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर) (देश का 16वाँ रेलवे ज़ोन)
- राज्य में शासकीय मुद्रणालय – राजनांदगाँव (1989)
- राज्य में ब्रेल लिपि प्रेस – तिफरा (बिलासपुर)
- राज्य का नृजातीय म्यूज़ियम – जगदलपुर
- राज्य निर्माण के समय ज़िलों की संख्या -16
- राज्य गठन के समय कुल संभाग – 03 (रायपुर, बिलासपुर, बस्तर)
- वर्तमान में कुल संभाग – 05 (रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, दुर्ग)
- राज्य में कुल तहसील – 246
- विकासखंडों की संख्या – 146
- आदिवासी विकासखंडों की संख्या – 85
- ज़िला पंचायतों की संख्या – 27
- जनपद पंचायतों की संख्या – 146
- ग्राम पंचायतों की संख्या – 11693
- नगर निगमों की संख्या – 14
- नगर पालिका परिषद की संख्या – 55
- नगर पंचायतों की संख्या – 123
- कुल ग्राम – 20,529
भौगोलिक स्थिति

- अक्षांश – 17°46′ उत्तर से 24°5′ उत्तर.
- देशांतर – 80°15′ पूर्व से 84°24′ पूर्व।
- राज्य का क्षेत्रफल 1,35,192 वर्ग किमी है ( देश के कुल क्षेत्रफल का 4.14% तथा मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 30.47% )
- राज्य के ज़िले, जिनसे कर्क रेखा गुज़रती है – 04 (मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर)
- राज्य की पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई – 435 किमी.
- राज्य की उत्तर से दक्षिण की लंबाई – 700 किमी.
- राज्य से सटे राज्यों की संख्या – 7
- छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी सीमा छूने वाला राज्य – ओडिशा
- छत्तीसगढ़ की सबसे छोटी सीमा छूने वाला राज्य – आंध्र प्रदेश
- छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा भू-आकृतिक प्रदेश – छत्तीसगढ़ का मैदान
- छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र – महानदी अपवाह तंत्र
- छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा अपवाह तंत्र – नर्मदा अपवाह तंत्र
- छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मृदा समूह – लाल–पीली मृदा
- छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मृदा समूह – लैटेराइट मृदा
- छत्तीसगढ़ की जलवायु – उष्णकटिबंधीय मानसूनी
- छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी – अबूझमाड़
- छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक ठंडा स्थान – मैनपाट (सरगुजा)
- छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शैल समूह –आर्कियन
- छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा शैल समूह –दक्कन ट्रेप
- छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी –गौरलाटा (1225 मी.)
- छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी नदी – महानदी
छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक सीमा रेखा
| छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक सीमा रेखा | |||
| क्र.सं | दिशा | राज्य | स्पर्श ज़िलों की संख्या व नाम |
| 1. | पूर्व | ओडिशा | 09 (जशपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागाँव, बस्तर, सुकमा) |
| 2. | पश्चिम-उत्तर | मध्य प्रदेश | 09 (बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव) |
| 3. | पश्चिम | महाराष्ट्र | 05 (राजनांदगाँव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, बीज़ापुर) |
| 4. | दक्षिण-पश्चिम | तेलंगाना | 02 (बीज़ापुर, सुकमा) |
| 5. | उत्तर-पूर्व | झारखंड | 02 (बलरामपुर, जशपुर) |
| 6. | उत्तर | उत्तर प्रदेश | 01 (बलरामपुर) |
| 7. | दक्षिण | आंध्र प्रदेश | 01 (सुकमा) |
छत्तीसगढ़ के संभाग एवं जिले
| क्र.सं | संभाग | स्थापना वर्ष | मुख्यालय | ज़िलों की संख्या व नाम |
|---|---|---|---|---|
| 1 | रायपुर | 1862 | रायपुर | 05 : रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाज़ार-भाटापारा |
| 2 | बिलासपुर | 1956 | बिलासपुर | 08 : बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती |
| 3 | बस्तर | 1981 | जगदलपुर | 07 : बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीज़ापुर, कोंडागाँव |
| 4 | सरगुजा | 2008 | अंबिकापुर | 06 : सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर |
| 5 | दुर्ग | 2013 | दुर्ग | 07 : दुर्ग, राजनांदगाँव, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी |

